अर्थ : पौधों का मिट्टी में जड़ पकड़ना।
उदाहरण :
बगीचे में रोपे गए दस में से सात पौधे लग गए हैं।
अर्थ : पकाते समय वस्तु का बर्तन के पेंदे में चिपकना।
उदाहरण :
सब्ज़ी थोड़ी लग गई।
अर्थ : * किसी की आवश्यकता या ज़रूरत होना।
उदाहरण :
हमें कुछ नई वस्तुओं की आवश्यकता है।
इस काम के लिए दो सौ लोग लगेंगे।
पर्यायवाची : आवश्यकता पड़ना, आवश्यकता होना, जरूरत पड़ना, जरूरत होना, ज़रूरत पड़ना, ज़रूरत होना
अर्थ : * कोई कार्य शुरू करते हुए प्रतीत होना या जान पड़ना।
उदाहरण :
ऐसा लगा कि वह कुछ बोलेगी पर वह बोली नहीं।
अर्थ : किसी बात आदि का आभास मात्र मिलना।
उदाहरण :
मुझे लगता है कि आज कुछ होने वाला है।
पर्यायवाची : आभास मिलना, आभास होना
अर्थ : किसी वाहन या व्यक्ति के एक स्थान से दूसरे तक पहुँचने के लिए समय का व्यतीत होना।
उदाहरण :
मुझे घर पहुँचने में एक घंटा लगेगा।
अर्थ : शौच, मूत्र विसर्जन आदि की आवश्यकता महसूस होना।
उदाहरण :
मुझे जोर से लगी है।
अर्थ : ध्यान आदि का केंद्रित होना।
उदाहरण :
ध्यान करते समय मेरा मन बहुत देर तक नहीं टिकता है।
पर्यायवाची : टिकना
अर्थ : किसी जगह पर पहुँचना।
उदाहरण :
नाव नदी के किनारे लग गई।
अर्थ : दूध देने वाले पशुओं का दूध देना।
उदाहरण :
कारी गाय आज नहीं लगी।
यह गाय दोनों समय लगती है।
पर्यायवाची : दूध देना
अर्थ : किसी कार्य की शुरुआत होना।
उदाहरण :
हमारे क्षेत्र में एक नई परियोजना शुरू हो रही है।
कल से मेला लग रहा है।
पर्यायवाची : अरंभना, अरम्भना, आरंभ होना, आरम्भ होना, खुलना, चालू होना, प्रारंभ होना, प्रारम्भ होना, लांच होना, लॉन्च होना, शुरुवात होना, शुरू होना
अर्थ : महसूस होना।
उदाहरण :
मुझे बहुत ठंड लग रही है।
पर्यायवाची : अनुभूति होना, महसूस होना, संवेदना होना
अर्थ : कुछ वस्तुओं का इस प्रकार परस्पर मिलना या सटना कि एक का अंग या तल दूसरी के साथ लग या चिपक जाए।
उदाहरण :
इस कुर्सी का टूटा हुआ हत्था जुड़ गया।
पर्यायवाची : जुटना, जुड़ना, संबंध होना, संबद्ध होना, संयुक्त होना, संलग्न होना
अर्थ : वर्ष, मास आदि का आरंभ होना।
उदाहरण :
महाराष्ट्र में गुड़ीपाडवा के दिन से नया वर्ष लगता है।
पर्यायवाची : चढ़ना
अर्थ : किसी चीज़ पर कुछ सिया, टाँका, चिपकाया, जड़ा या मढ़ा जाना।
उदाहरण :
कमीज़ में बटन लग गया है।
अर्थ : देखकर या अनुमान से कुछ महसूस करना।
उदाहरण :
मुझे लग रहा है कि अब वह नहीं आएगा।
पर्यायवाची : झलकना, प्रतीत होना, मालूम पड़ना, मालूम होना
अर्थ : संबंध या रिश्ते में कुछ होना।
उदाहरण :
मनोजजी रिश्ते में मेरे चाचा लगते हैं।
अर्थ : आघात या चोट पहुँचना।
उदाहरण :
खूँटे से मेरे पैर में बहुत ज़ोर से लगी।
उसकी बात मुझे बहुत लगी।
अर्थ : कार्य आदि में रत होना।
उदाहरण :
रचना दिन भर मिठाई बनाने में लगी रही।
पर्यायवाची : जुटना, लगा रहना, लिपटना, व्यस्त रहना
अर्थ : फलों आदि का सड़ना या गलना प्रारंभ होना।
उदाहरण :
पिटारे में रखे फल लग गए हैं।
अर्थ : शरीर की अवश्यकता महसूस होना।
उदाहरण :
मुझे बहुत ज़ोर से भूख लगी है।