अर्थ : नीचे से ऊपर की ओर जाना।
उदाहरण :
दादाजी अभी भी फुर्ती से सीढ़ियाँ चढ़ते हैँ।
अर्थ : कहीं जाने के लिए किसी चीज, जानवर, सवारी आदि के ऊपर बैठना या स्थित होना।
उदाहरण :
रजत बस पर चढ़ा।
पर्यायवाची : अरोहना, आरोहित होना, बैठना, सवार होना, सवारी करना
अर्थ : पकने के लिए चूल्हे पर रखा जाना।
उदाहरण :
अभी चूल्हे पर दाल चढ़ी है।
अर्थ : किसी के द्वारा श्रद्धापूर्वक देवता, समाधि आदि पर कुछ रखा जाना।
उदाहरण :
काली मंदिर में बहुत चढ़ावा चढ़ता है।
पर्यायवाची : अर्पित होना
अर्थ : एक चीज़ पर दूसरी चीज़ का चिपटना या सटना।
उदाहरण :
पीले रंग पर लाल रंग चढ़ गया है।
अर्थ : दाम या भाव बढ़ना।
उदाहरण :
दिन-प्रतिदिन वस्तुओं के भाव बढ़ रहे हैं।
पर्यायवाची : तेज़ी आना, तेजी आना, दाम आसमान छूना, दाम बढ़ना, भाव आसमान छूना, भाव चढ़ना, भाव बढ़ना, महँगा होना
अर्थ : तौल में आना या समाना।
उदाहरण :
एक किलो में केवल पाँच आम चढ़े।
अर्थ : बुरा असर होना।
उदाहरण :
साँप काटने से पूरे शरीर में ज़हर चढ़ गया है।
अर्थ : किसी के ऊपर चीज़ रखाना या भराना।
उदाहरण :
मेरा सामान अभी नहीं चढ़ा है।
ट्रक में सामान लद गया।
पर्यायवाची : लदना
अर्थ : स्वर तीव्र होना।
उदाहरण :
गायिका का स्वर बहुत चढ़ता है।
अर्थ : अभिमान से भर जाना।
उदाहरण :
उसकी थोड़ी बड़ाई हुई और वह चढ़ गया।
पर्यायवाची : अभिमान करना, अभिमानपूर्ण होना, अभिमानित होना, अमाना, कुप्पा होना, गर्व करना, गर्वित होना, फूलना
अर्थ : ऊपर की ओर सिमटना।
उदाहरण :
एक धुलाई के बाद ही यह स्वेटर चढ़ गया।
अर्थ : पद, मर्यादा, वर्ग आदि में बढ़ना।
उदाहरण :
अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण वह एकदम से पाँचवीं से आठवीं कक्षा में चढ़ गया।
अर्थ : वर्ष, मास आदि का आरंभ होना।
उदाहरण :
महाराष्ट्र में गुड़ीपाडवा के दिन से नया वर्ष लगता है।
पर्यायवाची : लगना
अर्थ : (ज्योतिष) बलवान होना।
उदाहरण :
इस समय तुला राशिवालों पर शनि प्रबल है।
पर्यायवाची : प्रबल होना
अर्थ : बाजे के मुँह पर चमड़ा आदि लगना।
उदाहरण :
ढोलक पर चमड़ा चढ़ गया है आप उसे लेते जाइए।
पर्यायवाची : मढ़ना