अर्थ : पवित्र माना जाने वाला एक झाड़ जिसकी पत्तियों में गंध होती है।
उदाहरण :
तुलसी की पत्तियाँ औषध के काम में आती हैं।
पर्यायवाची : अमृता, तीव्रा, तुलसी, त्रिदशमंजरी, त्रिदशमञ्जरी, पत्रपुष्पा, पर्णास, पवित्रा, पावनी, पुण्या, पुष्पसारा, प्रेतराक्षसी, बहुमंजरी, भारवी, भूतघ्नी, भूतपत्री, विश्वपावन, विश्वपूजिता, वृंदा, वृन्दा, वैष्णवी, श्रीमंजरी, श्रीमञ्जरी
अर्थ : समुद्री सीपी से निकलने वाला एक बहुमूल्य रत्न।
उदाहरण :
गीता ने मोती की अँगूठी पहनी थी।
पर्यायवाची : अब्धिमंडूकी, इंदुरत्न, इन्दुरत्न, नीरज, मंजरी, मुक्ता, मुक्तामणि, मोती, शशि, शशिप्रभ, शशिप्रिय, शुक्तिज, शुक्तिबीज, शुक्तिमणि, सलना, सिंधुजात, सिंधुसुतासुत, सिन्धुजात, सिन्धुसुतासुत, हेमवल, हैमवत
अर्थ : पच्चीस से तीस फुट ऊँचा एक सदाहरित पेड़ जिसकी पत्तियाँ आम की पत्तियों की तरह लंबी होती हैं।
उदाहरण :
अशोक पूरे भारत में पाया जाता है।
पर्यायवाची : अशोक, अशोक वृक्ष, कामुक, केलिक, चैत्यतरु, चैत्यद्रुम, चैत्यवृक्ष, तामृपवल्लव, ताम्रपल्लव, दोहली, पुष्पपिंड, पुष्पपिण्ड, रक्तपल्लव, रागी, रोगितरु, शिंशपा, शिंशुपा, हेम पुष्प, हेमपुष्प