अर्थ : एक बड़ा पेड़ जिसकी लकड़ी इमारत और सजावटी सामान बनाने के काम में आती है।
उदाहरण :
शीशम की लकड़ी बहुत ही मज़बूत होती है।
पर्यायवाची : तीक्ष्णसारा, धीरावी, धूम्रिका, पिंगला, पिङ्गला, युगपत्रिका, शिंशपा, शिसपा, शीशम
अर्थ : पच्चीस से तीस फुट ऊँचा एक सदाहरित पेड़ जिसकी पत्तियाँ आम की पत्तियों की तरह लंबी होती हैं।
उदाहरण :
अशोक पूरे भारत में पाया जाता है।
पर्यायवाची : अशोक, अशोक वृक्ष, कामुक, केलिक, चैत्यतरु, चैत्यद्रुम, चैत्यवृक्ष, तामृपवल्लव, ताम्रपल्लव, दोहली, पुष्पपिंड, पुष्पपिण्ड, मंजरीक, रक्तपल्लव, रागी, रोगितरु, शिंशपा, हेम पुष्प, हेमपुष्प