अर्थ : रस्सी, कपड़े आदि में लपेटकर गाँठ लगाना।
उदाहरण :
वह लकड़ियों को बाँध रहा है।
उसने अपने सिर पर पगड़ी बाँधी।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : रस्सी आदि के दो छोरों को गाँठ लगाकर आपस में जोड़ना या सम्बद्ध करना।
उदाहरण :
उसने पेड़ पर झूला बाँधा।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : चूर्ण आदि को पिंड के रूप में लाना।
उदाहरण :
भाभी बेसन के लड्डू बाँध रही हैं।
पर्यायवाची : पिंड बनाना, पिंडित करना, बांधना
अर्थ : कुछ विशिष्ट प्रकार की वास्तु-रचना तैयार करना।
उदाहरण :
लोग कुआँ, घर, नया पुल आदि बाँधते हैं।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : पुस्तक के पन्नों की इस प्रकार सिलाई करना कि वे एक ओर से आपस में जुड़े रहें या अलग-अलग न होने पाएँ तथा उनके ऊपर से दफ्ती आदि लगाना।
उदाहरण :
ज़िल्दसाज पुस्तक बाँध रहा है।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : किसी व्यक्ति को बन्धन में डालना।
उदाहरण :
मैंने सालभर के लिए दो नौकर बाँधे हैं।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : ऐसी व्यवस्था करना जिसमें एक निश्चित समय पर एक निश्चित मात्रा में कोई वस्तु धन आदि के बदले प्राप्त हो।
उदाहरण :
मैंने दो किलो दूध बाँधा है।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : कोई ऐसा काम करना जिससे दूसरा, किसी रूप में अधिकार या वश में आ जाए अथवा विवश हो जाए।
उदाहरण :
उसने अपने सहपाठी को प्रेमसूत्र में बाँध लिया है।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : अंगों या अवयवों को संजोना या जोड़ना।
उदाहरण :
उसने वहीं तुरंत एक नई बंदिश बाँधी।
पर्यायवाची : बांधना
अर्थ : तंत्र मंत्र आदि की सहायता से शक्ति आदि को रोकना।
उदाहरण :
उसने अनिष्ट की छाया से बचने के लिए अपने घर को बाँधा है।
पर्यायवाची : बांधना