अर्थ : बहुत सी वस्तुओं में से कुछ मनपसंद वस्तुएँ अलग करना।
उदाहरण :
कपड़े की दुकान से अपने लिए मैंने दस साड़ियाँ चुनी।
पर्यायवाची : चयन करना, चुनाव करना, छाँटना, निकालना, पसंद करना, पसन्द करना
अर्थ : किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को अपना लेना।
उदाहरण :
उसने हिन्दू धर्म अपना लिया।
पर्यायवाची : अंगीकार करना, अख़्तियार करना, अख्तियार करना, अपना बनाना, अपना लेना, अपनाना, सकारना, स्वीकार करना, स्वीकारना
अर्थ : कुछ लोगों में से किसी को अपना प्रतिनिधि बनाना।
उदाहरण :
काँग्रेसियों ने सोनिया गाँधी को काँग्रेस अध्यक्ष चुना।
पर्यायवाची : चुनाव करना, निर्वाचित करना
अर्थ : सजाकर या क्रमानुसार ठीक प्रकार से रखना।
उदाहरण :
राजमिस्त्री दीवार की ईंटें चुन रहा है।
पर्यायवाची : रचना
अर्थ : कपड़े,काग़ज़ आदि में सिकुड़न डालना।
उदाहरण :
दर्ज़ी फ्राक में घेर बनाने के लिए कपड़े में चुनट डाल रहा है।
पर्यायवाची : चुनट डालना, चुनन डालना, चुन्नट डालना