पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से गाँठ शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

गाँठ   संज्ञा, स्त्रीलिंग, तद्भव

व्युत्पत्ति : संस्कृतम् [ गोष्ठ ] —> पाली एवं प्राकृत [ गोट्ठ ]

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : रस्सी, कपड़े आदि में विशेष प्रकार से फेरा देकर बनाया हुआ बंधन।

उदाहरण : वह कपड़े की गाँठ खोल न सका।

पर्यायवाची : आबंध, आबंधन, आबन्ध, आबन्धन, आरसा, गंडा, गण्डा, गांठ, गिरह, गुढ़ी, ग्रंथि, ग्रन्थि

ಬಟ್ಟೆ, ದಾರ ಮುಂತಾದವುಗಳು ಒಂದರೊಳಗೊಂದು ಬೆರೆತು ಬಿಡಿಸಲು ಕಷ್ಟವಾಗುವಷ್ಟು ಗಟ್ಟಿಯಾಗುವ ಹೆಣಿಗೆ

ಗಾಳಿಪಟಕ್ಕೆ ಕಟ್ಟಿದ ದಾರ ಗಂಟು ಬಿದ್ದು ಬಿಡಿಸದ ಗುಂಡಾಗೊದೆ.
ಕುಣಿಕೆ, ಗಂಟು, ಗ್ರಂಥಿ, ಮಿನಿಗಂಟು, ಸರಗುಣಿಕೆ

Any of various fastenings formed by looping and tying a rope (or cord) upon itself or to another rope or to another object.

knot
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : पौधे के किसी भाग का उभार।

उदाहरण : इस पौधे में बहुत गाँठें हैँ।

पर्यायवाची : गांठ, गिरह

Small rounded wartlike protuberance on a plant.

nodule, tubercle
३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / मनोवैज्ञानिक लक्षण

अर्थ : किसी कारण वश मन में उत्पन्न दुर्भावना।

उदाहरण : उन दोनों में मित्रता तो हुई लेकिन गाँठ रह ही गई।

पर्यायवाची : गांठ, घुंडी

४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियों में वह उपयोगी गोल और कड़ा अंश जो जमीन के अंदर होता है।

उदाहरण : उसने सब्ज़ी में डालने के लिए हल्दी की एक बड़ी गाँठ पीसी।

पर्यायवाची : गांठ

ದ್ವಿದಳ ಧಾನ್ಯಗಳಂಥ ಲೆಗ್ಯು ಮಿನೀಸೀ ವಂಶದ ಸಸ್ಯಗಳ ಬೇರುಗಳ ಮೇಲೆ ಕಂಡುಬರುವ, ಬ್ಯಾಕ್ಟೀರಿಯಾಗಳನ್ನೊಳಗೊಂಡ ಗಂಟು

ಕಾಯಿಪಲ್ಲೆಗೆ ಹಾಕುವುದಕ್ಕಾಗಿ ಹರಿಸಿನದ ಗಂಟನ್ನು ಕುಟ್ಟುತ್ತಿದ್ದಾರೆ.
ಗಂಟು, ಗಡ್ಡೆ

Small rounded wartlike protuberance on a plant.

nodule, tubercle
५. संज्ञा / निर्जीव / स्थान
    संज्ञा / भाग

अर्थ : किसी पौधे के तने का वह भाग जहाँ से पत्ती, शाखा या हवाई जड़ें निकलती हैं।

उदाहरण : बाँस, गन्ने आदि में कई गाँठें होती हैं।

पर्यायवाची : गांठ

ಯಾವುದಾದರು ಗಿಡದ ಕಾಂಡದ ಕೆಲವು ಭಾಗಗಳಲ್ಲಿ ಎಲೆಗಳು, ಟೊಂಗೆ ಅಥವಾ ಬೇರುಗಳಲ್ಲಿ ಇರುತ್ತವೆ

ಬೊಂಬು, ಕಬ್ಬು ಮೊದಲಾದವುಗಳಲ್ಲಿ ಗ್ರಂಥಿಗಳನ್ನು ನೋಡಬಹುದು.
ಗಂಟು, ಗ್ರಂಥಿ

Small rounded wartlike protuberance on a plant.

nodule, tubercle
६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : कपड़े के पल्ले में रुपया आदि लपेट कर लगाया हुआ बंधन।

उदाहरण : दादी के संदूक की चाबी हमेशा उनकी गाँठ में रहती थी।

पर्यायवाची : अँठली, अंठली, अंठी, आँठी, आंट, आंठी, गांठ, गिरह

ಬಟ್ಟೆಯ ತುದಿಗೆ ದುಡ್ಡು ಮೊದಲಾದವುಗಳನ್ನು ಇಟ್ಟು ಅದನ್ನು ಕಟ್ಟುವುದು

ಅಜ್ಜಿಯ ಟ್ರಂಕಿನ ಬೀಗದ ಗಂಟು ಯಾವಾಗಲು ಅವರ ಸೊಂಟದಲ್ಲಿಯೇ ಇರುತ್ತದೆ.
ಗಂಟು

Any of various fastenings formed by looping and tying a rope (or cord) upon itself or to another rope or to another object.

knot
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु

अर्थ : शरीर में शरीरद्रव्यों का एक जगह एकत्र होकर कड़ा हो जाने से होने वाली सूजन।

उदाहरण : उसके हाथ में जगह-जगह पर गाँठें हैं।

पर्यायवाची : गांठ, गिलटी, गिल्टी, गुलथी

ಶರೀರದಲ್ಲಿ ರಸವನ್ನು ಸ್ರವಿಸುವ ಗಡ್ಡೆಯಂತಿರುವ ಕೆಲವು ಅಂಗಗಳು

ಅವನ ಕೈಯಲ್ಲಿ ಹಲವಾರು ಕಡೆ ಗ್ರಂಥಿ ಎದ್ದಿದೆ.
ಗಂಟು, ಗಡ್ಡೆ, ಗ್ರಂಥಿ

Any bulge or swelling of an anatomical structure or part.

node
८. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति
    संज्ञा / समूह

अर्थ : लपेटे हुए या इकट्ठा किए हुए कपड़े, काग़ज़ आदि का एक में बाँधा हुआ समूह।

उदाहरण : वह बाजार से माचिस के चार बंडल लाया।
ट्रक पर चार बंडल लकड़ी लदी हुई है।

पर्यायवाची : गांठ, पुलिंदा, बंडल

ಬಟ್ಟೆ ಅಥವಾ ಕಾಗದಗಳನ್ನು ಸುರುಳಿಯಾಗಿ ಸುತ್ತಿ ಮಾಡಿರುವ ಗಂಟು

ಅವನು ನಾಲ್ಕು ಕಂತೆ ಕಾಗದ ತಂದಅವನು ಎರಡು ಹಾಸಿಗೆ ಮೂಟೆ ಹೊತ್ತು ತಂದ.
ಕಂತೆ, ಮೂಟೆ, ಹೊರೆ

A collection of things wrapped or boxed together.

bundle, package, packet, parcel
९. संज्ञा / अवस्था / शारीरिक अवस्था / रोग

अर्थ : एक रोग जिसमें शरीर में गाँठ पड़ जाती है।

उदाहरण : बहुत दवा कराने के बाद भी उसका अर्बुद ठीक नहीं हुआ।

पर्यायवाची : अर्बुद, गांठ, ट्यूमर

ಒಂದು ತರಹದ ರೋಗದಲ್ಲಿ ಕೀಲುಗಳು ಊದುವುದು

ಹಲವಾರು ಬಗೆಯ ಔಷಧಿಯನ್ನು ಕುಡಿಸಿದ ನಂತರವು ಅವನ ಬಾವು ಕಡಮೆಯಾಗಲಿಲ್ಲ.
ಊತ, ಗಡ್ಡೆ, ಬಾವು

An abnormal new mass of tissue that serves no purpose.

neoplasm, tumor, tumour
१०. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : शरीर के अंगों की गाँठ या जोड़ जहाँ से वे झुकते या मुड़ते हैं।

उदाहरण : मेरी उँगलियों के जोड़ों में दर्द है।

पर्यायवाची : अवयव संधि, अवयव सन्धि, गांठ, जोड़, पर्व, पोर, संधि, सन्धि

ಶರೀರ ಭಾಗಗಳ ನಡುವಿನ ಸಂಧಿ ಅಥವಾ ಜೋಡಣೆಯಿಂದ ಬಗ್ಗಿಸುತ್ತದೆ ಅಥವಾ ಹೊರಳುವುದು

ನನ್ನ ಬೆರಳುಗಳ ಸಂಧಿಗಳ ನಡುವಿನಲ್ಲಿ ನೋವಿದೆ
ಅವಯವಗಳ ಜೋಡನೆ, ಅವಯವಗಳ ಸಂಧಿ, ಕೊಡುವುದು, ಗಂಟು, ಜೋಡಣೆ, ಜೋಡನೆ, ಮಿಲನ, ಸಂಧಿ

(anatomy) the point of connection between two bones or elements of a skeleton (especially if it allows motion).

articulatio, articulation, joint
११. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : किसी बात को याद रखने के लिए कपड़े, बाल आदि के छोर में लगायी हुई गिरह या गाँठ।

उदाहरण : माँ ने पिताजी का संदेश याद रखने के लिए अपने पल्लू में गाँठ बाँध ली।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।