पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से सिंह शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

सिंह   संज्ञा

१. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी

अर्थ : बिल्ली के वर्ग में सबसे अधिक बलवान हिंसक जंगली जन्तु जिसके नर की गर्दन पर बड़े-बड़े बाल होते हैं।

उदाहरण : गिर के जंगल में सिंह हैं।
कवि ने इस कविता में शिवाजी की तुलना सिंह से की है।

पर्यायवाची : केशरी, केशी, केसरी, केहरी, दीप्तपिंगल, द्विरदांतक, द्विरदान्तक, द्विरदाशन, नखरायुध, नभाकांति, नभाकान्ति, नागांतक, नागान्तक, पशुनाथ, पारिंद्र, पारिन्द्र, बबर शेर, बब्बर शेर, बहुबल, मयंद, महानाद, महाविक्रम, मृगनाथ, मृगपति, मृगाधिप, मृगाधिराज, मृगारि, मृगाश, मृगाशन, रक्तजिह्व, लंकाल, विक्रांत, विक्रान्त, शेर, शैलेय, श्वेतपिंगल, सटांक, सटाल, हरि, हेमांग, हैदर

ಬೆಕ್ಕಿನ ವರ್ಗಕ್ಕೆ ಸೇರಿದ ಎಲ್ಲಾದಕ್ಕಿಂತ ಆಧಿಕ ಶಕ್ತಿಶಾಲಿ ಕ್ರೂರ ಪ್ರಾಣಿಯ ಕತ್ತಿನಲ್ಲಿ ದೊಡ್ಡ ದೊಡ್ಡ ಕೂದಲು ಇರುವುದು

ಕವಿ ಈ ಕವಿತೆಯಲ್ಲಿ ಶಿವಾಜಿಯನ್ನು ಸಿಂಹಕ್ಕೆ ಹೋಲಿಸಿದ್ದಾರೆ
(ಕೇಸರಿ, ), ಸಿಂಗ, ಸಿಂಹ

Large gregarious predatory feline of Africa and India having a tawny coat with a shaggy mane in the male.

king of beasts, lion, panthera leo
२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी

अर्थ : सिंह जाति का नर।

उदाहरण : सिंह की गरदन पर लंबे-लंबे बाल होते हैं।

पर्यायवाची : केशरी, केशी, केसरी, द्विरदांतक, द्विरदान्तक, द्विरदाशन, नखरायुध, नभाकांति, नभाकान्ति, पशुनाथ, पारिंद्र, पारिन्द्र, बबर शेर, मयंद, मृगाधिप, मृगाधिराज, मृगारि, मृगाश, मृगाशन, लंकाल, शेर, श्वेतपिंगल, हरि, हैदर

ಗಂಡು_ಸಿಂಹ

ಸಿಂಹಕ್ಕೆ ಕತ್ತಿನಲ್ಲಿ ಉದ್ದನೆಯ ಕೂದಲುಗಳಿರುತ್ತವೆ.
ಕಾಡಿನರಾಜ, ಕೇಸರಿ, ಮೃಗರಾಜ, ವನರಾಜ, ಸಿಂಹ

Large gregarious predatory feline of Africa and India having a tawny coat with a shaggy mane in the male.

king of beasts, lion, panthera leo
३. संज्ञा / सजीव / जन्तु / स्तनपायी / व्यक्ति

अर्थ : वह पुरुष जो बल या ताक़त वाला हो या साहसपूर्ण या वीरतापूर्ण कार्य करता हो।

उदाहरण : सोहराब और रुस्तम दोनों वीर आपस में जूझ गये।

पर्यायवाची : जवाँमर्द, जवांमर्द, दिलावर, नर व्याघ्र, नरवीर, बलवान, बहादुर, बाँकड़ा, बाँकुड़ा, बांकड़ा, बांकुड़ा, बाहुबली, भट, भर, मर्द, वीर, वीर पुरुष, शूर, शूरवीर, शेर, सिंहकर्मा, सूरमा

ಧೈರ್ಯಶಾಲಿಯಾದ ಮತ್ತು ದೃಧವಾದ ಮೈಕಟ್ಟನು ಹೊಂದಿದ ಸಾಮಾನ್ಯರಿಗಿಂತ ಹೆಚ್ಚು ಬಲಶಾಲಿಯಾದ ವ್ಯಕ್ತಿ

ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನನು ಬ್ರಿಟೀಷರೊಂದಿಗೆ ಹೋರಾಡಿದ ವೀರ ಯೋಧ.
ಜಗಜಟ್ಟಿ, ಧೀರ, ಬಲವಂತ, ವೀರ, ಶೂರ, ಸಾಹಸಿ

A man distinguished by exceptional courage and nobility and strength.

RAF pilots were the heroes of the Battle of Britain.
hero
४. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / संकल्पना
    संज्ञा / समूह

अर्थ : ज्योतिष में बारह राशियों में से पाँचवी राशि, जिसमें पूरा मघा, पूर्वा फाल्गुनी तथा उत्तरा फाल्गुनी का प्रथम पाद है।

उदाहरण : इस समय सूर्य सिंह में है।

पर्यायवाची : अर्कक्षेत्र, अर्कभ, सिंह राशि, सिंहराशि

ಜ್ಯೋತಿಷ್ಚಕ್ರದಲ್ಲಿ ಸಿಂಹವನ್ನು ಚಿತ್ರವಾಗುಳ್ಳ ಐದನೇ ರಾಶಿ

ಈಗ ಸೂರ್ಯ ಸಿಂಹ ರಾಶಿಯನ್ನು ಪ್ರವೇಶಿಸಿದ್ದಾನೆ.
ಸಿಂಹ, ಸಿಂಹ ರಾಶಿ

The fifth sign of the zodiac. The sun is in this sign from about July 23 to August 22.

leo, leo the lion, lion
५. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : एक राग।

उदाहरण : संगीतज्ञजी सिंह राग की खूबियाँ बता रहे हैं।

पर्यायवाची : सिंह राग

Any of various fixed orders of the various diatonic notes within an octave.

mode, musical mode
६. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : छप्पय छंद का एक प्रकार।

उदाहरण : सिंह में कुल एक सौ बावन मात्राएँ होती हैं।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।