अर्थ : बिल्ली के वर्ग में सबसे अधिक बलवान हिंसक जंगली जन्तु जिसके नर की गर्दन पर बड़े-बड़े बाल होते हैं।
उदाहरण :
गिर के जंगल में सिंह हैं।
कवि ने इस कविता में शिवाजी की तुलना सिंह से की है।
पर्यायवाची : केशरी, केशी, केसरी, केहरी, दीप्तपिंगल, द्विरदांतक, द्विरदान्तक, द्विरदाशन, नखरायुध, नभाकांति, नभाकान्ति, नागांतक, पशुनाथ, पारिंद्र, पारिन्द्र, बबर शेर, बब्बर शेर, बहुबल, मयंद, महानाद, महाविक्रम, मृगनाथ, मृगपति, मृगाधिप, मृगाधिराज, मृगारि, मृगाश, मृगाशन, रक्तजिह्व, लंकाल, विक्रांत, विक्रान्त, शेर, शैलेय, श्वेतपिंगल, सटांक, सटाल, सिंह, हरि, हेमांग, हैदर
अर्थ : गिद्ध की जाति का एक बड़ा पक्षी जिसको सब पक्षियों का राजा माना जाता है।
उदाहरण :
पुराणों में गरुड़ को विष्णु का वाहन कहा गया है।
इस पेड़ की डाल पर बैठा पक्षी गरुड़ है।
पर्यायवाची : अहिरिपु, खगकेतु, खगपति, गरुड, गरुड़, तारख, नागवारिक, नागांतक, रक्तपक्ष, विशालक, विशालाक्ष, शकुनीश्वर, शिलानीड़, शौंगेय, श्वेतरोहित, सर्पारि
अर्थ : नर मयूर या मोर।
उदाहरण :
मोर और मोरनी का जोड़ा चारा चुग रहा है।
पर्यायवाची : अहिरिपु, कलापी, कालकंठ, कालकण्ठ, केकी, केहा, घनप्रिय, चंद्रकी, चन्द्रकी, चित्रपिच्छक, चित्रमेखल, नागवारिक, नागांतक, नीलकंठ, नीलकण्ठ, प्रपादिक, बरहा, बरही, बर्हिण, बर्ही, मयूक, मयूर, मरुक, मायूर, मेघसुहृद, मेघानंद, मेघानन्द, मोर, राजसारस, शतपत्र, शिखंडी, शिखण्डी, शिखाधर, शिखाधार, शिखाल, शिखालु, शिखावर, शिखावल, शिखी