अर्थ : मैल छुड़ाने या चिकना करने के लिए किसी वस्तु को रगड़ना।
उदाहरण :
गाँव के लोग बरतन को राख या मिट्टी से माँजते हैं।
पर्यायवाची : मँजाई करना, माँजना, मांजना
अर्थ : किसी वस्तु को हाथों से रगड़ना।
उदाहरण :
नहाते समय लोग अपना शरीर मलते हैं।
अर्थ : शरीर या शरीर के किसी अंग पर तेल आदि का लेप लगाकर उसे हाथों से रगड़ना।
उदाहरण :
शरीर को पुष्ट करने के लिए तेल से मलते हैं।
पर्यायवाची : मालिश करना
अर्थ : अंगुलियों से दबाते हुए रगड़ना।
उदाहरण :
गलती करने पर गुरुजी ने बच्चे का कान मला।