अर्थ : किसी कार्य या पद पर नियुक्त व्यक्ति को उसके पद या कार्य से अलग करना।
उदाहरण :
व्यवस्थापक ने कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों को उनके पद से हटाया।
पर्यायवाची : निकालना, बरख़ास्त करना, बरखास्त करना, हटाना
अर्थ : किसी सीमा के उस पार करना या बाहर करना।
उदाहरण :
उसने अपने शराबी भाई को घर से निकाला।
पर्यायवाची : निकालना, निर्गत करना, बहरियाना, बहिराना, बाहर का रास्ता दिखाना
अर्थ : स्थान, स्वामित्व, अधिकार, पद आदि से अलग करना।
उदाहरण :
मालिक ने रहमान को नौकरी से निकाल दिया।
पर्यायवाची : खलाना, दरवाजा दिखाना, निकालना
अर्थ : किसी वस्तु में पड़ी या गिरी हुई वस्तु बाहर करना या हटाना।
उदाहरण :
उसने दूध में पड़ी हुई मक्खी को निकाला।
पर्यायवाची : निकालना