अर्थ : जीभ से रगड़कर या उठाकर खाना।
उदाहरण :
बच्चा ब्रेड में लगे जैम को चाट रहा है।
अर्थ : किसी वस्तु पर जीभ फेरना।
उदाहरण :
कुत्ता मालिक का हाथ चाट रहा है।
अर्थ : कीड़ों का काग़ज़ ,कपड़े आदि खा जाना।
उदाहरण :
दीमक आलमारी में रखी पुस्तकों को भी चाट गये।
अर्थ : पोंछकर खा लेना।
उदाहरण :
वह कड़ाही में लगी रबड़ी को चाट रही है।