अर्थ : अपना काम निकलवाने, पक्ष लेने या दबाव आदि डालने के लिए किसी को अवैध रूप से पैसे, धन आदि देना।
उदाहरण :
ग़ैरकानूनी काम करने वाले लोग पकड़े जाने के भय से पुलिस को हमेशा चटाते हैं।
पर्यायवाची : घूस देना, चटाना, ज़ेब गरम करना, ज़ेब गर्म करना, जेब गरम करना, जेब गर्म करना, रिश्वत देना
अर्थ : किसी के मुँह में अपने हाथ से खाद्य वस्तु डालना।
उदाहरण :
माँ अपने बच्चे को प्रेमपूर्वक खिला रही है।
पर्यायवाची : जिमाना
अर्थ : खाने के लिए भोजन देना।
उदाहरण :
उसने अपने पिता के श्राद्ध में सैकड़ों पंडितों को खिलाया।
पर्यायवाची : खाना खिलाना, जिमाना, जेंवाना, भोजन कराना
अर्थ : पुष्प के रूप में विकसित करना या पुष्पों को खिलने में प्रवृत्त करना।
उदाहरण :
सूर्य की किरणें कुछ फूलों को खिलाती हैं।
पर्यायवाची : पुष्पित करना, फुलाना
अर्थ : किसी वनस्पति को फूलों से युक्त करना या ऐसा करना कि उसमें फूल आ जाएँ।
उदाहरण :
वसंत कुछ वनस्पतियों को खिला देता है।
पर्यायवाची : पुष्पित करना, फुलाना
अर्थ : किसी को खिलने या विकसित होने में प्रवृत्त करना।
उदाहरण :
सूरज धूप खिलाता है।
पर्यायवाची : विकसित करना