अर्थ : (खगोल-विज्ञान) गर्म गैसों का वह खगोलीय पिंड जिसके अंदर ताप-नाभिकीय प्रतिक्रिया के फलस्वरूप ऊर्जा निकलती है।
उदाहरण :
सूर्य एक तारा है।
पर्यायवाची : तारा
अर्थ : फिल्मों, टीवी शो, रेस्तराँ और होटलों के वर्गीकरण के लिए समीक्षक द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला प्रतीक।
उदाहरण :
होटलों के वर्गीकरण में प्रायः एक से पाँच सितारे काम में लाए जाते हैं।
पर्यायवाची : सितारा
अर्थ : साहित्य आदि में वह पुरुष जिसका चरित्र किसी काव्य, नाटक, आदि में मुख्य रूप से आया हो।
उदाहरण :
इस कहानी का नायक अंत में वीरगति को प्राप्त हो जाता है।
पर्यायवाची : अंगी, नायक, प्रधान पात्र, सितारा, हीरो
अर्थ : * एक समतल आकृति जिसमें पाँच या उससे अधिक कोण होते हैं।
उदाहरण :
सितारा विशेषकर प्रतीक के रूप में प्रयुक्त होता है।
पर्यायवाची : सितारा
अर्थ : सितारे (*) की तरह का चिह्न।
उदाहरण :
गलत शब्दों के आगे सितारा लगा दें।
पर्यायवाची : सितारा, सितारा चिन्ह, सितारा चिह्न
अर्थ : * किसी तंत्र की वह टोपोलॉजी जिसके पुर्जे केंद्र से जुड़े होते हैं।
उदाहरण :
स्टार टोपोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर जैसे विभिन्न यंत्रों में होता है।
पर्यायवाची : स्टार टोपोलाजी, स्टार टोपोलॉजी, स्टार संस्थिति