अर्थ : अर्थ या प्रयोग जो शब्द की लक्षणा शक्ति पर आश्रित या उससे संबद्ध हो।
उदाहरण :
मैंने केशवसुत पढ़ा, इस वाक्य में केशवसुत शब्द का लाक्षणिक अर्थ है, केशवसुत का लेखन।
अर्थ : जिससे लक्षण या ख़ासियत प्रकट हो।
उदाहरण :
अम्ल का लाक्षणिक गुण खट्टापन है।
पर्यायवाची : लक्षणीय
अर्थ : लक्षण संबंधी।
उदाहरण :
चिकित्सक ने रोग की लाक्षणिक जानकारी प्राप्त करने के लिए रोगी को खून की जाँच कराने की परामर्श दी।
अर्थ : लक्षण जानने वाला व्यक्ति या लक्षणों का ज्ञाता।
उदाहरण :
लाक्षणिक की सभी बातें सत्य थीं।
अर्थ : एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में बत्तीस मात्राएँ होती हैं।
उदाहरण :
उनकी लाक्षणिक में की गई रचनाएँ बहुत प्रसिद्ध हैं।