अर्थ : पुराण के अनुसार प्रत्येक युग के अन्त में होनेवाली विष्णु की निद्रा।
उदाहरण :
योगनिद्रा के समय समस्त सृष्टि ब्रह्म में विलीन हो जाती है।
पर्यायवाची : योग निद्रा, योगनिद्रा
अर्थ : योग-साधना में लगने वाली समाधि।
उदाहरण :
महात्माजी छः महीने से योगनिद्रा में हैं।
पर्यायवाची : योग निद्रा, योगनिद्रा
अर्थ : युद्धभूमि में वीरों की होनेवाली मृत्यु।
उदाहरण :
कलिंग युद्ध की योगनिद्रा ने सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तित कर दिया।
पर्यायवाची : योग निद्रा, योगनिद्रा
अर्थ : एक प्रकार का योग आसन जिसमें मृत व्यक्ति की तरह चित्त लेटकर शरीर के सब अंग बिलकुल ढीले या शिथिल कर दिये जाते हैं।
उदाहरण :
शवासन में व्यक्ति सोने व जागने के बीच की स्थिति में होता है।
पर्यायवाची : आध्यात्मिक नींद, योग निद्रा, योगनिद्रा, शवासन