अर्थ : किसी किए हुए काम को जाँचने के लिए फिर से अच्छी तरह देखना।
उदाहरण :
प्रश्न हल करने के बाद परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका को दुहरा रहे हैं।
पर्यायवाची : दुहराना, दोहराना, पुनः जाँचना
अर्थ : कोई बात या काम दूसरी बार कहना या करना।
उदाहरण :
हमारे शिक्षक कठिन अध्याय को हमेशा दुहराते हैं।
पर्यायवाची : दुबारा करना, दुहराना, दोबारा करना, दोहराना, पुनरावृत्ति करना
अर्थ : कपड़े, काग़ज़ आदि की तहें करना।
उदाहरण :
सोकर उठते ही उसने अपनी चादर तह की।
पर्यायवाची : घरियाना, तह करना, दुहराना, दोहरा करना, दोहराना
अर्थ : दो परतों का होना।
उदाहरण :
वह हँसते -हँसते दोहरा गया।
पर्यायवाची : दुहराना, दोहरा होना, दोहराना
अर्थ : दो परतों का करना।
उदाहरण :
उसने किताब का पन्ना दोहराया।
पर्यायवाची : दुहरा करना, दुहरा देना, दुहराना, दोहरा करना, दोहरा देना, दोहराना