अर्थ : सम्पत्ति अथवा अधिकार की रक्षा या प्राप्ति के लिए चलाया हुआ मुक़दमा।
उदाहरण :
बिड़ला ने प्रियंवदा की वसीयत के विरुद्ध दावा किया है।
अर्थ : किसी बात को कहने में वह साहस जो उसकी सच्चाई के निश्चय से उत्पन्न होता है।
उदाहरण :
मैं यह दावे के साथ कह सकता हूँ कि इसमें मिलावट है।
अर्थ : किसी वस्तु पर अधिकार प्रकट करने का कार्य।
उदाहरण :
लड़कियाँ भी अपने पिता की सम्पत्ति पर दावा कर सकती हैं।
पर्यायवाची : क्लेम
अर्थ : दृढ़तापूर्वक कथन।
उदाहरण :
आपका राम के बारे में यह दावा उचित नहीं है।