अर्थ : घूमने या घुमाने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
इतने घुमाव के बाद भी हम मंजिल तक नहीं पहुँचे।
पर्यायवाची : घुमाव-फिराव, पेंच, पेच
अर्थ : वह स्थान जहाँ से रास्ता किसी ओर को मुड़ता हो।
उदाहरण :
आगे के मोड़ से यह रास्ता सीधे समुद्र की ओर जाता है।
पर्यायवाची : मोड़
अर्थ : किसी बात, वाक्य आदि में होनेवाला पेचीलापन या जटिलता।
उदाहरण :
अपनी बातों को घुमाव देने की बजाय कृपया स्पष्ट कहें।
पर्यायवाची : घुमाव-फिराव, चक्कर, फेर
अर्थ : पंजाब में जमीन की एक नाप जो आठ बीघों के बराबर होती है।
उदाहरण :
पड़ोसी के पास दस घुमाँ ज़मीन है।
पर्यायवाची : घुमाँ
अर्थ : एक हल से दिनभर में जुती ज़मीन।
उदाहरण :
किसान घुमाव में बीज डाल रहा है।