अर्थ : विचार करने की क्रिया या भाव।
उदाहरण :
बहुत चिंतन के बाद हमने समस्या का हल ढूँढ़ निकाला।
पर्यायवाची : अंतर्भावना, अन्तर्भावना, ईक्षा, चिंतन, चिंतन-मनन, चिन्तन, चिन्तन-मनन, मनन, विचारण, विचारणा, सोच विचार, सोच-विचार
अर्थ : किसी चीज़ का बार-बार अध्ययन करने की क्रिया।
उदाहरण :
राम पाठ का अनुशीलन कर रहा है।
पर्यायवाची : अध्ययनशीलता, पुनर्पठन, सतत अभ्यास