अर्थ : गाँव के बाहर बसने वाला वर्ग या समाज।
उदाहरण :
अंतावशायी कभी-कभी गाँव भी आ जाते हैं।
पर्यायवाची : अंतावशायी, अन्तावशायी, अन्तेवासी
अर्थ : एक जाति का सदस्य जिसका काम श्मशान पर शव को आग देना या बाँस आदि के पात्र बनाना होता है।
उदाहरण :
चांडाल भी समाज के एक अभिन्न अंग होते हैं।
पर्यायवाची : अंतावसायी, अंत्यावसायी, अन्तावसायी, अन्तेवासी, अन्त्यावसायी, चंडाल, चण्डाल, चांडाल, चाण्डाल, डोम, मातंग, श्वपच, श्वपाक
अर्थ : शिक्षा प्राप्त करने के लिए गुरू के पास या साथ रहने वाला शिष्य या चेला।
उदाहरण :
प्राचीनकाल में अंतेवासियों को ही शिक्षा सुलभ थी।
पर्यायवाची : अन्तेवासी
अर्थ : किसी स्थान आदि के अंदर रहने वाला।
उदाहरण :
केंचुआ एक अंतरावासी प्राणी है।
पर्यायवाची : अंतरावासी, अन्तरावासी, अन्तेवासी, भितरिया
अर्थ : जो गुरुकुल में रहता हो।
उदाहरण :
कृष्ण ने गुरुकुलवासी विद्यार्थी बनकर ज्ञान प्राप्त किया।
पर्यायवाची : अन्तेवासी, गुरुकुलवासी
अर्थ : पास या साथ रहने वाला।
उदाहरण :
नित्य अंतेवासी आत्मा से हम प्रायः अपरिचित रहते हैं।
पर्यायवाची : अन्तेवासी