सब कपड़ों के ऊपर पहना जाने वाला सुंदर वस्त्र जो साधारण वस्त्रों से अधिक चौड़ा और लम्बा होता है।
इस देवी को आज के दिन ही इन लोगों की तरफ से महावस्त्र पहनाया जाता है।
महावस्त्र
एक प्रकार का अंगरखा जिसके नीचे का भाग चुनन पड़े लहँगे के समान घेरदार होता है।
पुराने समय में लोग दरबार आदि में जामा पहनकर जाते थे।
जामा,
बागा
घुटनों तक लटकता हुआ एक प्रकार का पहनावा।
पुराने समय में अमीर लोग चोगा पहना करते थे।
चोगा,
लबादा
एक विशेष प्रकार का पहनावा जो वकीलों,डाक्टरों,विद्वानों आदि के लिए अलग-अलग बनावट का नियत है।
न्यायालय से बाहर आते ही वकील ने गाउन निकालकर कंधे पर रख लिया।
गाउन,
गाऊन