अर्थ : जीवन देनेवाला या मृत्यु या अंत से बचानेवाला।
उदाहरण :
यह औषधि मेरे लिए जीवनदायी साबित हुई।
पर्यायवाची : अमृत्युकारी, जीवनदायी, मृत्युमारक, संजीवनी
अर्थ : पुराणों आदि में वर्णित मृतक को जीवित करने वाली एक बूटी।
उदाहरण :
लक्ष्मण की मूर्छा दूर करने के लिए हनुमानजी संजीवनी लेकर आए।
पर्यायवाची : अमिय-मूरि, अमियमूरि, अमृत बूटी, अमृतबूटी, अमृतसंजीवनी, अमृतसञ्जीवनी, मधुश्रम, मृतसंजीवनी, मृतसञ्जीवनी, संजीवनी, संजीवनी बूटी, संजीवनी मूरि, संजीवनीबूटी, सञ्जीवनी बूटी, सञ्जीवनीबूटी