अर्थ : एक जंगली पौधा जो दवा के काम में आता है।
उदाहरण :
वैद्य ने रोगी को चिचड़े के सत्व का सेवन करने का सुझाव दिया।
पर्यायवाची : अंझाझारा, अञ्झाझारा, अधामार्ग, अधोघंटा, अधोघण्टा, अपामार्ग, अर्ग्वध, आधाझारा, ऊँगा, ओंगा, केशपर्णी, चचीड़ा, चिचड़ा, चिचड़ी, चिरचिटा, चिरचिरा, धानुष्का, मालाकंठ, मालाकण्ठ, लटजीरा, विषघ्निका, वेश्मकूल, शिखरी, शिखी, श्वेतधामा
अर्थ : एक प्रकार का सफेद कुम्हड़ा।
उदाहरण :
पेठे से एक प्रकार की मिठाई भी बनती है।
पर्यायवाची : इक्षुगंधा, इक्षुगन्धा, इक्षुविदारी, नागपुष्पकला, पेठा, भतुआ, भुई-कुम्हड़ा, विदारी-कंद, विदारीकंद, वृहत्फला, वेष्टक, शाकश्रेष्ठा, श्वेत भूमि कुष्मांड, श्वेत भूमि कुष्माण्ड, सफेद कद्दू, सफेद कोंहड़ा
अर्थ : एक बेल जिसमें कुम्हड़े के समान फल लगते हैं।
उदाहरण :
भतुआ मड़ई पर पसर गया है।
पर्यायवाची : इक्षुगंधा, इक्षुगन्धा, इक्षुविदारी, नागपुष्पकला, पेठा, भतुआ, भुई-कुम्हड़ा, विदारी-कंद, विदारीकंद, वृहत्पुष्प, वृहत्फला, वेष्टक, शाकश्रेष्ठा, श्वेत भूमि कुष्मांड, श्वेत भूमि कुष्माण्ड, सफेद कद्दू, सफेद कोंहड़ा