अर्थ : विष्णु का वह स्त्रीवाला रूप जो उन्होंने समुद्र मंथन के उपरांत अमृत बाँटने के समय बनाया था।
उदाहरण :
सभी असुर मोहिनी के रूप पर मोहित हो गये।
पर्यायवाची : मोहिनी
अर्थ : वह विद्या जिससे किसी को अपने वश में किया जाता है।
उदाहरण :
तांत्रिक ने वशीकरण विद्या का प्रयोग करके मोहन को अपने वश में कर लिया।
पर्यायवाची : मोहनी विद्या, मोहिनी, मोहिनी विद्या, वशीकरण विद्या, सम्मोहनी विद्या
अर्थ : दूसरे को मोहित करने की शक्ति।
उदाहरण :
कुछ लोगों को ऐसा विश्वास है कि कुछ साधु-संन्यासी मोहनी के प्रभाव से लोगों को अपने वश में कर लेते हैं।
पर्यायवाची : मोहनी शक्ति, मोहिनी, मोहिनी शक्ति