अर्थ : किसी धर्म या पंथ का प्रचार करने वाली संस्था।
उदाहरण :
रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानन्द ने की थी।
इस मिशन का संचालन एक योग्य गुरु द्वारा किया जाता है।
अर्थ : ईसाई धर्म का प्रचार करने वाली संस्था।
उदाहरण :
मिशन के विचारों से प्रभावित होकर उसने ईसाई धर्म अपना लिया।
अर्थ : वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
उदाहरण :
इस काम को करने के पीछे आपका क्या उद्देश्य है?
अपने उद्देश्य से आपको भटकना नहीं चाहिए।
पर्यायवाची : अनुबंध, अनुबन्ध, अपदेश, अभिप्राय, आवश्यकता, आशय, इष्ट, उद्देश्य, उपलक्ष्य, कारण, तुक, ध्येय, निमित्त, नियत, नीयत, प्रयोजन, मंशा, मंसा, मकसद, मक़सद, मतलब, मनसा, मुद्दा, लक्ष्य, समायोग, साध्य, हेतु
अर्थ : किसी विशिष्ट कार्य के लिए कहीं भेजा जाने वाला लोगों का दल।
उदाहरण :
मिशन अपने उद्देश्य में सफल हो गया है।