अर्थ : ऊपर की मिट्टी आदि हटाकर गड्ढा करना।
उदाहरण :
किसान अपने खेत में कुँआ खोद रहा है।
पर्यायवाची : खनना, खुदाई करना
अर्थ : अंगुली, छड़ी आदि से दबाना।
उदाहरण :
रामू मुझे अंगुली से बार-बार खोद रहा था पर मैंने कुछ नहीं बोला।
अर्थ : किसी से कुछ जानने के लिए उसे बार-बार प्रेरित करना।
उदाहरण :
अदालत में वकील गवाह को बार-बार खोद रहा था।