अर्थ : सफेद रंग के कमल जैसा पर उससे कुछ छोटा फूल जो रात में खिलता है।
उदाहरण :
कुमुद से भरे तालाब का सौन्दर्य चाँदनी रात में दुगुना हो जाता है।
पर्यायवाची : कुई, कुईं, कुमुद, कुमुदनी, कुमुदिनी, कुमोदनी, कैरव, कोका, चंद्रबंधु, चन्द्रबन्धु, निशापुष्प, प्रफुला, प्रफुल्ला, रात्रिपुष्प, शशिकांत, शशिकान्त, शशिपुष्प, शशिप्रभ
अर्थ : हर एक ऐसा जो अज्ञात हो।
उदाहरण :
कोई आदमी आकर यह चिट्टठी दे गया था।
अर्थ : बहुतों में से चाहे जो एक।
उदाहरण :
दर्शकों में से कोई मंच पर आ जाएँ।
अर्थ : ध्यान देने योग्य और विशिष्ट।
उदाहरण :
भला यह भी कोई बात हुई!