अर्थ : भोजन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता की इकाई जो एक किलोकैलोरी के बराबर होती है।
उदाहरण :
भोजन से कैलोरी उसके शरीर द्वारा ऑक्सीकरण के बाद मिलती है।
प्रोटीन में कार्बोहाइड्रेट की तुलना में कम कैलोरी होती है।
पर्यायवाची : कैलोरी, पोषण कैलरी, पोषण कैलोरी
अर्थ : उष्मा की इकाई जो कि एक वायुमंडलीय दबाव पर एक ग्राम पानी का तापमान एक डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ाने के लिए आवश्यक ताप के बराबर होती है।
उदाहरण :
एक ग्राम कैलोरी लगभग चार दशमलव दो जूल के बराबर होती है।
पर्यायवाची : उष्मांक, कैलोरी, ग्राम कैलरी, ग्राम कैलोरी
अर्थ : उष्मा की इकाई जो कि एक वायुमंडलीय दबाव पर एक किलोग्राम पानी का तापमान एक डिग्री बढ़ाने के लिए आवश्यक ताप के बराबर होती है और जिसका उपयोग आहार विशेषज्ञों द्वारा भोजन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता बताने के लिए किया जाता है।
उदाहरण :
एक किलोकैलोरी लगभग चार दशमलव दो किलोजूल के बराबर होती है।
पर्यायवाची : उष्मांक, किलोकैलरी, किलोकैलोरी, किलोग्राम कैलरी, किलोग्राम कैलोरी, कैलोरी