अर्थ : जो सबसे आगे चलता हो।
उदाहरण :
पुरोगामी व्यक्ति ही इस दल का नायक है।
पर्यायवाची : अग्रगंत, पुरोगामी, पूर्वगामी, पूर्ववतिता
अर्थ : प्रगति करनेवाला या जो बराबर उन्नति करता हुआ आगे बढ़ता हो।
उदाहरण :
प्रगतिशील व्यक्ति समस्याओं से जूझते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हैं।
पर्यायवाची : अग्रदर्शी, पुरोगामी, प्रगति कर्ता, प्रगतिकर्ता, प्रगतिशील