अर्थ : एक छोटा पौधा जिसके बीज दवा और मसाले के काम में आते हैं।
उदाहरण :
उसने एक छोटी सी क्यारी में सौंफ लगा रखी है।
पर्यायवाची : अतिच्छत्र, अधःपुष्पी, अनीसून, अवाक्पुष्पी, घोषा, ज्योत्सना, ज्योत्स्ना, मधुरा, मधुरिका, मिषिका, रुद्र जटा, रुद्र-जटा, रुद्रजटा, वहला, शतकुसुमा, शतपुष्पा, शताक्षी, शलप्रसूना, शीर्णपुष्पी, श्वेतिका, सालेया, सुपुष्पिका, सुपुष्पी, सोंफ, सौंफ, स्थूला
अर्थ : एक छोटा पौधा जिसका उपयोग साग के रूप में होता है।
उदाहरण :
माँ पालक और सोआ का साग बना रही है।
पर्यायवाची : अमरपुष्पिका, अमरपुष्पी, अवाक्पुष्पी, मिषिका, शतपुष्पा, शिवा, संहितपुष्पिका, सुपुष्पिका, सुपुष्पी, सोआ, सोया, सोवा, स्थूला