अर्थ : वह पर्वत जो बहुत बड़ा हो।
उदाहरण :
पर्वतों में हिमालय पर्वतराज है।
पर्यायवाची : गिरिवर, पर्वत राज, पर्वतराज, बड़ा पर्वत
अर्थ : भारत के उत्तर में स्थित एक पर्वतमाला जिसका विस्तार लगभग पन्द्रह सौ किलोमीटर है।
उदाहरण :
हिमालय भारत का प्रहरी है।
पर्यायवाची : उदगद्रि, गिरिपति, गिरीश, तुहिनगिरि, तुहिनशैल, तुहिनाचल, तुहिनाद्रि, प्रालेयाद्रि, मेनाधव, शैलपति, शैलराज, शैलाधिप, शैलाधिराज, शैलेंद्र, शैलेन्द्र, हिमवान्, हिमांचल, हिमाचल, हिमाद्रि, हिमालय