अर्थ : शिक्षण की एक शाखा जिसमें विज्ञान और कॉमर्स के विषयों को छोड़कर अन्य विषयों का अध्ययन या अध्यापन किया जाता है।
उदाहरण :
नागरिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, नृत्य, संगीत, आदि सब कला के अंतर्गत आते हैं।
अर्थ : चंद्रमा या उसके प्रकाश का सोलहवाँ अंश या भाग।
उदाहरण :
पूरनमासी का चंद्रमा अपनी सोलहों कलाओं से युक्त होता है।
पर्यायवाची : इंदु कला, इंदु-रेखा, इंदुकला, इंदुरेखा, इन्दु-रेखा, इन्दुकला, इन्दुरेखा, चंदकपुष्प, चंद्रकला, चंद्ररेखा, चन्दकपुष्प, चन्द्रकला, चन्द्ररेखा, शशिखंड, शशिखण्ड, शशिरेखा, शशिलेखा
अर्थ : मरीचि ऋषि की पत्नी जो कर्दम ऋषि और देवहूति की पुत्री थीं।
उदाहरण :
कश्यप मुनि कला के गर्भ से उत्पन्न हुए थे।
अर्थ : एक वर्णवृत्त।
उदाहरण :
कला के प्रत्येक चरण में एक भगण और एक गुरु होता है।