अर्थ : अपने विरोधी या अधिक शक्तिशाली के सम्मुख स्वयं को सौंप देना या उसकी अधीनता स्वीकार करने की क्रिया।
उदाहरण :
१९७१ के युद्ध में पाकिस्तानी सेना के ९३,००० सैनिकों ने भारतीय सेना के सम्मुख आत्मसमर्पण किया था।
अर्थ : अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया।
उदाहरण :
आतंकवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
अर्थ : एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
उदाहरण :
कुछ भक्त आत्मनिवेदन द्वारा प्रभु की भक्ति करते हैं।
पर्यायवाची : आत्मनिवेदन, आत्मपरित्याग