बौद्ध भिक्षु (संज्ञा)
वह साधु जो बौद्ध धर्म का अनुयायी हो।
नरकट (संज्ञा)
बेंत की तरह का एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी डंठलों से कलमें, चटाइयाँ आदि बनती हैं।
नरकुल (संज्ञा)
बेंत की तरह का एक प्रसिद्ध पौधा जिसकी डंठलों से कलमें, चटाइयाँ आदि बनती हैं।
शपथ-पत्र (संज्ञा)
किसी बात की सत्यता प्रख्यापित करने के समय शपथ-पूर्वक लिखकर न्यायालय में उपस्थित किया जाने वाला पत्र।
शनिवार (संज्ञा)
शुक्रवार के बाद और रविवार के पहले का वार या दिन।
गेंदा (संज्ञा)
एक सुगन्धित गेंदनुमा फूल जो विशेषकर पीले रंग का होता है।
खून-खराबा (संज्ञा)
मारने-काटने की क्रिया।
निधन (संज्ञा)
शरीर से प्राण निकल जाने के बाद की अवस्था।
अफू (संज्ञा)
पोस्त के डोडे का गोंद जो कड़वा, मादक और विषाक्त होता।
रमापति (संज्ञा)
हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं।