मरुवा (संज्ञा)
तुलसी की तरह का सुगंधित पत्तियों वाला एक जंगली पौधा।
उल्टी (संज्ञा)
पेट में की वस्तुओं का स्वतः मुँह से बाहर आने की क्रिया।
सपेरा (संज्ञा)
साँप पालने तथा उसे नचाने वाला व्यक्ति।
मोर (संज्ञा)
एक अत्यंत सुंदर बड़ा पक्षी जिसकी पंखनुमा पूँछ लम्बी होती है।
दयालु (विशेषण)
जिसमें दया हो। जो नृशंस न हो।
अश्विन (संज्ञा)
भारतीय महीनों में भाद्रपद के बाद और कार्तिक के पहले का महीना जो अंग्रेजी महीने के सितम्बर और अक्टूबर के बीच में आता है।
चिमनी (संज्ञा)
किसी फैक्ट्री, मकान आदि में ऊपर की ओर बना हुआ छेद जिससे धुँआ बाहर निकलता है।
अमरूद (संज्ञा)
छोटे बीजों वाला एक हरे या पीले रंग का उष्णकटिबंधीय फल जो खाया जाता है तथा जिससे जेली बनाते हैं।
तरबूज (संज्ञा)
बड़ा, मोटा और गोल फल जिसका गूदा लाल व बीज काले होते हैं।
जलसा (संज्ञा)
आनंद या उत्साह का समारोह जिसमें ख़ाना -पीना या गाना-बजाना आदि हो।