अर्थ : लड़ाई में विपक्षी के विरुद्ध सफल होना।
उदाहरण :
महाभारत का युद्ध पाण्डवों ने जीता।
पर्यायवाची : कामयाब होना, जीत दर्ज करना, जीतना, पछाड़ना, पराजित करना, परास्त करना, मात देना, विजय पाना, विजयी होना, शिकस्त देना
अर्थ : प्रतियोगिता में विपक्षी को हराना या पीछे छोड़ना।
उदाहरण :
साइकिल दौड़ में महेश ने सूरज को पछाड़ दिया।
पर्यायवाची : ढेर करना, धूल चटाना, पछाड़ना, पराजित करना, परास्त करना, मात देना, मारना, शिकस्त देना
अर्थ : हराने की क्रिया।
उदाहरण :
वह अपने शत्रु राजाओं को हराने के बाद उनके राज्य पर कब्जा कर लेता था।
पर्यायवाची : निष्कृति