हज्जाम (संज्ञा)
वह जो हजामत बनाने का काम करता है।
केंद्र (संज्ञा)
किसी वृत्त या परिधि या पंक्ति के ठीक बीचों-बीच का बिन्दु या भाग।
धुरी (संज्ञा)
लोहे आदि का वह डंडा जिसके दोनों सिरों पर गाड़ी आदि के पहिए लगे रहते हैं।
कबूतर (संज्ञा)
झुंड में रहने वाला एक मँझोले आकार का पक्षी जो प्रायः मैदानों या छतों आदि पर दाना चुगते हुए देखा जा सकता है।
मेंढक (संज्ञा)
एक छोटा बरसाती उभयचर प्राणी जो प्रायः वर्षा ऋतु में तालाबों, कुओं आदि में दिखाई देता है।
नाई (संज्ञा)
वह जो हजामत बनाने का काम करता है।
कुआँ (संज्ञा)
जमीन में खोदा हुआ वह गड्ढा जिसमें से पानी, खनिज तेल आदि निकालते हैं।
अमरूद (संज्ञा)
छोटे बीजों वाला एक हरे या पीले रंग का उष्णकटिबंधीय फल जो खाया जाता है तथा जिससे जेली बनाते हैं।
बेमतलब (क्रिया-विशेषण)
बिना किसी कारण के।
गिद्ध (संज्ञा)
एक बड़ा दिनचर शिकारी पक्षी जो प्रायः मरे हुए पशु-पक्षियों के मांस का भक्षण करता है।