संख्या (संज्ञा)
वस्तुओं, व्यक्तियों आदि की कुल इकाइयों का जोड़।
आँख की पुतली (संज्ञा)
आँख के बीच का काला भाग।
बालकृष्ण (संज्ञा)
बाल्यावस्था के कृष्ण।
शेषनाग (संज्ञा)
पुराणों के अनुसार हजार फनों वाला वह नाग जिसके फनों पर यह पृथ्वी ठहरी हुई है।
बहेलिया (संज्ञा)
छोटे-मोटे पशु-पक्षियों को फँसाने या मारने का काम करने वाला वह व्यक्ति जो उन्हें बेचकर अपनी जीविका का निर्वाह करता है।
नाट्यशाला (संज्ञा)
वह स्थान या घर जहाँ नाटक होता है।
गोटी (संज्ञा)
पत्थर, मिट्टी, प्लास्टिक आदि का वह छोटा टुकड़ा जिसका उपयोग किसी खेल में होता है।
रांगा (संज्ञा)
सीसे के रंग का एक धात्विक तत्त्व जो बहुत मुलायम होता है और जिसकी परमाणु संख्या पचास है।
आद्योपांत (क्रिया-विशेषण)
शुरू से अंत तक।
डाकिया (संज्ञा)
डाक विभाग का वह कर्मचारी जो पत्र, मनीआर्डर आदि घर-घर पहुँचाता है।