अर्थ : भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
उदाहरण :
वह भावपूर्ण काव्य पढ़ रहा है।
प्राध्यापकों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कुलपति को भावभीनी विदाई दी।
पर्यायवाची : भावक, भावनात्मक, भावनापूर्ण, भावपूर्ण, भावभीना, भावभीनी, भावमय, भावसंयुक्त, भावात्मक, मर्मस्पर्शी, मार्मिक, हृदयस्पर्शी
अर्थ : जिसकी शक्ल-सूरत अच्छी हो।
उदाहरण :
उसका लड़का बहुत सुंदर है।
पर्यायवाची : अनवद्यांग, अभिजात, अभिरूप, अभिरूपक, कमनीय, ख़ूबसूरत, खूबसूरत, चारु, चारू, छबीला, दिव्य, पाक़ीज़ा, पाकीजा, मनहर, मनोज्ञ, मनोहर, मलूक, रुचिर, रूपमय, रूपमान, रूपवंत, रूपवन्त, रूपवान, रूपस्थ, ललित, लावण्यमय, वसीम, सलोना, साधुजात, सुंदर, सुघड़, सुघर, सुडौल, सुदेश, सुन्दर, सोहन
अर्थ : प्रेम के भावों से भरा हुआ।
उदाहरण :
इस आशिक़ाना मौसम में उनकी ज़ुदाई सही नहीं जाती है।
पर्यायवाची : आशिक़ाना, आशिकाना, प्रेमपूर्ण, प्रेममय
अर्थ : छप्पय छंद का पैंतीसवाँ भेद जिसमें छत्तीस गुरु एवं अस्सी लघु होते हैं।
उदाहरण :
सरस में कुल एक सौ सोलह वर्ण या एक सौ बावन मात्राएँ होती हैं।