अर्थ : हिंदुओं में धर्म की दृष्टि से मनुष्य को शुद्ध और उन्नत करने के लिए होने वाले विशिष्ट कृत्य।
उदाहरण :
हिन्दू धर्म में संस्कारों का बड़ा महत्व है।
पर्यायवाची : अभिप्रणयन
अर्थ : पूर्व जन्म, कुल-मर्यादा, शिक्षा, सभ्यता आदि का मन पर पड़ने वाला प्रभाव।
उदाहरण :
यह बहू का संस्कार ही है जो वह कभी पलटकर जवाब नहीं देती।
अर्थ : मन, रुचि, आचार-विचार आदि को परिष्कृत तथा उन्नत करने का कार्य।
उदाहरण :
बुराइयों को दूर करने के लिए संस्कार आवश्यक है।
पर्यायवाची : संस्करण
अर्थ : किसी के मरने पर होने वाले धार्मिक कृत्य या संस्कार।
उदाहरण :
अंतिम संस्कार एक पारंपरिक विधान है।
पर्यायवाची : अंतिम संस्कार, अंत्यकर्म, अंत्येष्टि, अंत्येष्टि संस्कार, अन्तिम संस्कार, अन्त्यकर्म, अन्त्येष्टि, अन्त्येष्टि संस्कार, कर्म, क्रिया, क्रिया-कर्म, क्रियाकर्म, गत, मृतक संस्कार