अर्थ : बोलने या बातचीत करने की शक्ति।
उदाहरण :
कहते हैं कि सात वर्ष के गूँगे विष्णु आरोड़ा को गुरु की कृपा से वाणी मिली।
पर्यायवाची : वाचा
अर्थ : मुँह के अंदर का वह लंबा चपटा मांस पिंड जिससे रसों का आस्वादन और उसकी सहायता से शब्दों का उच्चारण होता है।
उदाहरण :
जीभ बोलने में मुख्य भूमिका निभाती है।
पर्यायवाची : जबान, ज़बान, ज़ुबान, जिब्भा, जिभ्या, जिह्वा, जीभ, जीभड़िया, जीह, जुबान, मुख-चीरी, मुखचीरी, रसना, रसनेंद्रिय, रसनेन्द्रिय, रसमाता, रसमातृका, रसा, ललना
अर्थ : विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी।
उदाहरण :
सरस्वती का वाहन हंस है।
पर्यायवाची : इरा, इला, कादंबरी, कादम्बरी, गिरा, गी, ज्ञानदा, परमेष्ठिनी, पावका, पूत्कारी, प्रज्ञा, ब्रह्माणी, ब्राह्मी, भारती, महाशुक्ला, महाश्वेता, मेधाविनी, वरवर्णिनी, वागीशा, वागीश्वरी, वागेश्वरी, वाग्देवी, वाचा, विधिवधू, विमला, वीणा वादिनी, वीणावादिनी, वेदाग्रणी, वैखरी, शारदा, शुक्ला, श्रुतदेवी, सरस्वती, हंसवाहनी, हंसवाहिनी, हंसाधिरूढ़ा, हंसारूढ़ा