अर्थ : ऐसी रात जिसमें चारों तरफ़ अँधेरा छाया रहता है या चंद्रमा की रोशनी नहीं होती।
उदाहरण :
घर में रत्नावली को न पाकर तुलसीदास अँधेरी रात में ही घर से निकल पड़े।
पर्यायवाची : अँधियारी रात, अँधेरी रात, अंधरात्रि, अंधेरिया, अंधेरी, अंधेरी रात, अन्धरात्रि, अन्धेरी, काली रात, तमिस्रा, तामसी, दाज
अर्थ : सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच का समय।
उदाहरण :
श्याम रात को ग्यारह बजे तक पढ़ता है।
जाड़े में रात्रिमान बड़ा होता है।
पर्यायवाची : अंधिका, अन्धिका, इंद्र, इन्द्र, चंद्र-कांता, चंद्रकांता, चक्रभेदिनी, चन्द्र-कान्ता, चन्द्रकान्ता, छनदा, तन्यतु, तमयी, तमस्विनी, तमा, ताराभूषा, तुंगी, त्रियामा, निशा, निशाभाग, निशि, निशिता, निशीथ, निशीथिनी, निशीथ्या, निषद्वरी, निसि, यामवती, यामा, यामि, यामिका, यामिन, यामिनि, यामिनी, यामीरा, रजनी, रणि, रात्रि, रात्रिमान, रैन, रैना, वासुरा, विभावरी, शताक्षी, शब, शर्वरी, श्रीसदा, सर्वरी