अर्थ : इधर-उधर फैल जाना।
उदाहरण :
पुस्तकें हाथ से छूटते ही जमीन पर छितरा गईं।
पर्यायवाची : छिटकना, छितराना, तितर-बितर होना, तीन तेरह होना, पसरना, बिखरना
अर्थ : * में या ऊपर फैलना या व्याप्त होना।
उदाहरण :
तेल की बूँदें जल के ऊपर फैल रहीं हैं।
जहर पूरे शरीर में फैल रहा है।
अर्थ : सीमा, क्षेत्र आदि में विस्तारित होना।
उदाहरण :
अशोक के समय में उसका राज्य बहुत प्रसारित हुआ।
पर्यायवाची : प्रसारित होना
अर्थ : विकास को प्राप्त होना।
उदाहरण :
हमारा व्यापार धीरे-धीरे फैल रहा है।
पर्यायवाची : बिकसना, विकसित होना
अर्थ : कुछ लेट या बहुत फैलकर बैठना।
उदाहरण :
वह बाज़ार से आने के बाद आराम कुर्सी पर पसर गया।
पर्यायवाची : पसरना
अर्थ : किसी स्थान तक फैलना।
उदाहरण :
बाढ़ का पानी गाँव तक पहुँच गया है।
पर्यायवाची : पहुँचना, पहुंचना, विस्तृत होना
अर्थ : घाव का रिसकर बढ़ते जाना।
उदाहरण :
समय पर उपचार न करने के कारण घाव फैल गया।
पर्यायवाची : बढ़ना