अर्थ : पहिए आदि के मध्य का भाग जिसमें धुरी आदि लगी रहती है।
उदाहरण :
मिस्त्री धुरा लगाने से पहले हब में ग्रीस भर रहा है।
पर्यायवाची : हब
अर्थ : किसी वृत्त या परिधि या पंक्ति के ठीक बीचों-बीच का बिन्दु या भाग।
उदाहरण :
इस वृत्त के केंद्र बिंदु से जाती हुई एक रेखा खींचो।
पर्यायवाची : केंद्र, केंद्र बिंदु, केन्द्र, केन्द्र बिन्दु, मध्य बिंदु, मध्य-बिन्दु, मरकज, मरकज़