अर्थ : बरतन हिलने से किसी तरल पदार्थ का उछलकर बाहर गिरना।
उदाहरण :
राधा की गगरी का पानी छलक रहा है।
पर्यायवाची : छलछलाना
अर्थ : किसी द्रव पदार्थ का अपने आधान या पात्र में पूरी तरह से भर जाने के बाद बहना।
उदाहरण :
भारी बारीश के कारण नदियाँ छलक रही हैं।
अर्थ : लाक्षणिक रूप में भावनाओं का आधिक्य होना।
उदाहरण :
बच्चों के प्रति उनके हृदय में स्नेह सहज ही छलकता है।