पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से चोटी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

चोटी   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : बालों को विशेष प्रकार से एक में गूँथने पर बननेवाली आकृति।

उदाहरण : वह हर दिन दो चोटियाँ बनाती है।

पर्यायवाची : चुटला, चुटिला, वेणी, शिखंडी, शिखण्डी

ಕೂದಲನ್ನು ವಿಶೇಷ ಪ್ರಕಾರವಾಗಿ ಹೆಣೆಯುವುದರಿಂದ ಆಗುವ ಆಕೃತಿ

ಅವಳು ಪ್ರತಿ ದಿನ ಎರಡು ಜಡೆಗಳನ್ನು ಹಾಕಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಾಳೆ.
ಚಿಕ್ಕ ಜುಟ್ಟು, ಜಡೆ, ಜುಟ್ಟು, ಹೆಳಲು

A hairdo formed by braiding or twisting the hair.

braid, plait, tress, twist
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : बालों का वह गुच्छा जो हिंदू लोग सिर के ऊपरी मध्य भाग में रखते हैं।

उदाहरण : आज-कल के अधिकांश हिंदू चुटिया नहीं रखते।

पर्यायवाची : चिरकी, चिरुकी, चुंदी, चुटइया, चुटिया, चुरकी, चूला, शिखंडिका, शिखा, शिखापाश, शिफा, सटा

ಕೂದಲಿನ ತುರಾಯಿಯನ್ನು ಹಿಂದೂ ಸಂಪ್ರದಾಯದ ಜನರು ತಲೆಯ ಮೇಲಿನ ಮಧ್ಯ ಭಾಗದಲ್ಲಿ ಹಾಕಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಿದ್ದರು

ಇಂದು ಹಿಂದೂ ಧರ್ಮದ ಅಧಿಕಾಂಶ ಜನರು ಚಂಡಿಕೆಯನ್ನು ಹಾಕಿಕೊಳ್ಳುವುದಿಲ್ಲ.
ಚಂಡಿಕೆ, ಚಿಂಡಿಕೆ, ತುರಾಯಿ, ಶಿಖೆ
३. संज्ञा / भाग

अर्थ : पहाड़ की चोटी।

उदाहरण : भारतीय पर्वतारोही ने हिमालय के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर पर पहुँचकर तिरंगा लहराया।

पर्यायवाची : कूट, गिरि शिखर, पर्वत चोटी, पर्वत शिखर, पर्वत शृंग, पर्वत श्रृंग, पर्वत-शृंग, पर्वत-श्रृंग, प्राग्भार, शिखर, शृंग, शेखर, शैल शिखर, शैल शृंग, शैल श्रृंग, शैल-शृंग, शैल-श्रृंग

ಬೆಟ್ಟ ಅಥವಾ ಪರ್ವತದ ಎತ್ತರದ ಪ್ರದೇಶ

ಪರ್ವತದ ಶಿಖರ ಏರಿ ಅವರು ಬಾವುಟವನ್ನು ಹಾರಿಸಿದರು.
ಗಿರಿ ಶಿಖರ, ಗಿರಿ-ಶಿಖರ, ಪರ್ವತ ಶಿಖರ, ಬೆಟ್ಟದ ತುದಿ, ಹಿಮಾಲಯದ ಶೃಂಗ

The summit of a mountain.

mountain peak
४. संज्ञा / भाग

अर्थ : किसी वस्तु, स्थान आदि का सबसे ऊपरी भाग।

उदाहरण : इस मंदिर के शिखर पर एक भगवा ध्वज लहरा रहा है।
श्याम सफलता के शिखर पर पहुँच गया है।

पर्यायवाची : चूड़ा, चूल, शिखर, शिखा

ಯಾವುದೇ ವಸ್ತು ಸಂಗತಿಯ ಮೇಲಿನ ಭಾಗ

ಆ ದೇವಸ್ಥಾನದ ಶಿಖರದ ಮೇಲೆ ಕೇಂಪು ಧ್ವಜವನ್ನು ಹಾರಿಸಲಾಗಿದೆ.
ತುತ್ತತುದಿ, ತುದಿ, ಶಿಖರ

The highest point (of something).

At the peak of the pyramid.
acme, apex, peak, vertex
५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : प्रायः काले धागों, कृत्रिम बाल जैसी वस्तुओं आदि का वह लंबा लच्छा जो सिर के बालों के साथ गूँथकर उन्हें बाँधने और चोटी लंबी तथा सुन्दर बनाकर दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण : मेरी चोटी कहीँ खो गई।

पर्यायवाची : खजुरा, खजूरा

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : मुर्गे, मोर आदि के सिर पर का पर या मांसल आकर्षक भाग।

उदाहरण : मुर्गे के सिर पर लाल रंग की कलगी होती है।

पर्यायवाची : कँगूरा, कंगूरा, कलगी, चूड़ा, ताज, तुर्रा, शिखा, शिरोवल्ली

A showy growth of e.g. feathers or skin on the head of a bird or other animal.

crest
७. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : जूड़े में खोसने का एक गहना।

उदाहरण : तुम्हारी चोटी बहुत सुंदर है।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।