अर्थ : किसी चीज़ को मुँह में दबाकर उसका रस पीना।
उदाहरण :
राम आम चूस रहा है।
अर्थ : ज़रूरत से ज्यादा काम लेना।
उदाहरण :
निजी कंपनियाँ अच्छा वेतन तो देती हैं पर कर्मचारियों को पूरी तरह चूसती हैं।
पर्यायवाची : निचोड़ना
अर्थ : धीरे-धीरे अनुचित रूप से किसी का धन, सम्पति आदि ले लेना।
उदाहरण :
जमींदार अपने आराम के लिए गरीबों को चूसते थे।